किशोरी के साथ दुष्कर्म

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे में अपने घर में नानी के साथ सो रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के समय किशोरी के माता-पिता इलाहाबाद गए हुए थे जबकि किशोरी घर पर अपनी नानी के साथ थी। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार को अपने घर में नानी के साथ सो रही थी तभी रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक लाईट चली गई। बालिका ने नानी को बताया कि उसके पलंग के नीचे हलचल हो रही है। कोई पलंग के नीचे है इस पर बालिका की नानी ने माचिस जलाकर देखा तो रंजीत पलंग के नीचे बैठा हुआ है। जब रंजीत छुपा हुआ दिखाई दिया तो आरोपी ने नानी को धक्का मार कर कमरे से बाहर निकाल दिया और बालिका के साथ बलात्कार कर डाला। इस बात की शिकायत नानी ने बालिका के मौसाजी को फोन पर बताई। बालिका के मौसाजी ने मौके पर पहुंचकर गेट को खोला। आरोपी ने किशोरी के मौसाजी के साथ हाथापार्ई कर दी। किशोरी के माता-पिता इलाहावाद गए हुए थे। लौटने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। परिजन बालिका को लेकर पिछोर थाने पहुॅचे। जहॉ पुलिस ने आरोपी रंजीत पर धारा 376,457,3/ 4 पीसीएसओ एक्ट के तहत कार्रवाई कर विवेचना में ले लिया है।

Be First to Comment