ओवर लोडिंग वाहन यात्रियों के साथ कर रहे हैं खिलवाड़

ओवर लोडिंग वाहन यात्रियों के साथ कर रहे हैं खिलवाड़
सड़क हादसे में दर्जनों लोग गंवा चुके हैं जान
Displaying 13 shiv 5.jpg
करैरा। शिवपुरी-झाँसी रोड हो या फिर ग्वालियर भितरवार नरवर रोड हर मार्ग पर अनफिट वाहन दौड़ लगाते आसानी से देखे जा सकते है पुलिस की अनदेखी लापरवाही रवैये के कारण ही थ्री व्हीलर वाहन आपे टैक्सी फर्राटे भरते हुए करैरा थाना हो या फिर अमोला दिनारा थाना हर जगह पर पुलिस की आखो के सामने से ओवर लोड   वाहन धड़ल्ले से निकल रहे है। छोटी छोटी जगहों के लिए चलने वाले थ्री व्हीलर आपे टैक्सी चार सवारियो की जगह पर 20 सवारिया भरकर चलते है यह टैक्सी चालक अपनी तो ठीक दूसरे लोगों की भी जान दांव पर लगाकर भेड़ बकरियो की तरह चन्द रुपयो के खातिर जान को जोखिम में डॉल कर सफर करवा रहे है। 
बॉक्स
दस साल में हो चुके सैकड़ो हादसे 
करैरा से जब से नेशनल हाइवे निकला तब से लेकर अभी तक सैकड़ो हादसे झांसी शिवपुरी पर हो गए इसके बाद न थ्री व्हीलर वाले सुधरे न पुलिस प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई मुहीम चलाई यह लोग चन्द रुपयों के चक्कर में लोंगो की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। तीन माह पूर्व दिनारा में ऑवर लोड टैक्टर के पलटने से 8 लोंगो की दर्दनाक मौत हो गई थी । इससे पहले टोडा करैरा  चिनोद काली पहाड़ी गांव में थ्री व्हीलर आपे से 15 लोगो की मौत हो चुकी।
बॉक्स
एमपी में चल रहे हैं यूपी नंबर के अनफिट वाहन
करैरा शहर जो झाँसी यूपी की सीमा से महज 45 किलो मीटर दूरी पर स्थिति है जब भी कोई घटना करैरा में होती है तो अपराधी दूसरी सीमा का फायदा लेकर भाग जाते है ठीक इसी तरह यूपी के लोंग अपराध करके करैरा में आ जाते है। करैरा में यूपी नम्बर के चलने वाले वाहनो में ज्यादातर थ्री व्हीलर आपे टैक्सी चालक है  हिस्ट्री शीटर है करैरा शहर में चलने वाले अनफिट वाहनों की आज तक न करैरा पुलिस ने कोई कार्यवाही की और नही परिवहन विभाग के द्वारा आज तक कोई जाँच हुई। इसी के चलते बिना कोई  रोकटोक के एम पी में यूपी के वाहन चल रहे है। 
बॉक्स
पुलिस व प्रेस के नाम का दुरुपयोग
करैरा, दिनारा, अमोला, करही, सीहोर थाना पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की अनदेखी लापरवाही रवैये के कारण प्रतिदिन यूपी नम्बर के वाहन एम पी में बिना नम्बर बिना टैक्स के फर्राटे भरते हुए निकल रहे है। परिवहन विभाग और पुलिस के द्वारा यूपी नम्बर के चल रहे टैक्सी आपे मारुती कारो के कागजो की  कभी भी चैकिंग  नही होती  है। इसका दूसरा फायदा करैरा में घूम रहे यूपी नम्बर के वाहनों पर प्रेस पुलिस शब्द लिखा  होता है जिनकी पुलिस कभी  कोई जाँच न कोई चालान  होता है जिससे यह अपराध करके आसानी से निकल जाते है।
बॉक्स
इनका कहना 
करैरा सहित आस पास के गांव देहात क्षेत्रो में जितने भी ओवर लोड वाहन अगर चल रहे होंगे उनके खिलाफ हम सख्ती से पेश आएंगे और यूपी नम्बर और प्रेस पुलिस लिखे वाहनों की जाँच पड़ताल की जाएंगी कोई भी बख्सा नही जायेगा।
सीबीएस रघुवंशी 
एसडीआपी करैरा