Press "Enter" to skip to content

प्रलोभन देकर आदिवासियों को नक्सली करार दे रही सरकार-हेमंत सोरेन

प्रलोभन देकर आदिवासियों को नक्सली करार दे रही सरकार-हेमंत सोरेन

नेता प्रतिपक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन कर रघुवर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऑपरेशन नई दिशा की सफलता के लिए वर्तमान सरकार और उनकी पुलिस भोलेभाले आदिवासी-मूलवासियों को नक्सली बना कर उनसे सरेंडर करा रहे हैं.
हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी मूलवासी और गरीब भोले किसानों को प्रलोभन देकर सरकार फंसा रही है और उन्हें नक्सली करार दे रही है. कहा कि सरकार  के पदाधिकारी भी बेलगाम हो कर ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं. इन गलत आंकड़ों के आधार पर सरकार अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही.केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो इसी तरह के मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी जिसे रघुवर सरकार ने वापस ले लिया.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!