लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण करवाना सुनिश्चित करें: श्रीमती नेहा

करैरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी श्रीमती नेहा ने कहा कि सभी सचिव अपने ग्राम में पदस्थ मैदानी अमले से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण करना सुनिश्चित करे और जिन कर्मचारियों के यहाँ शौचालय नहीं है उनके खिलाफ 15 दिन में कार्यवाही सुनिश्चित करें और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 दिन में पद से पृथक करें। उन्होंने ग्राम बार शौचालय की विस्तृत समीक्षा कर शत प्रतिशत शौचालय निर्माण जून 2017 के पूर्व करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश जनपद पंचायत करैरा के प्रांगण में विकासखंड के सभी सचिव रोजगार सहायक, एएनएम, पटवारी, सहित अन्य विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में दिए। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत की सरपंच ने वहाँ पदस्थ सचिव को हटाने की मांग की। सीईओ श्रीमती नेहा ने तत्काल सचिव को हटा कर नए सचिव को पदभार देने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सीबी प्रसाद सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Be First to Comment