कथा उत्सव में बच्चों ने सुनाई अपनी अपनी भाषा में कहानियां

कथा उत्सव में बच्चों ने सुनाई अपनी अपनी भाषा में कहानियां
Displaying 15 shiv 1.jpg
पोहरी। विकासखण्ड स्तरीय कथा उत्सव का आयोजन बीआरसी भवन पोहरी पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नाथूराम स्वर्णकार, वरिष्ठ नागरिक रामअवतार सिंह, बीआरसी विनोद मुदगल, बीएसी भंवर सिंह, मागीलाल धाकड़, शिवकुमार मेहता, सीएसी सुनील शर्मा, बृजमोहन शाक्य, दिलीप गुप्ता एवं हीरालाल शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कथा उत्सव के दौरान बीस जन शिक्षा केन्द्रों से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। जन शिक्षा केन्द्र पोहरी, परिच्छा एवं गाजीगढ़ के छात्र क्रमश: मुस्कान बानो प्रथम, सुनीता जाअव द्वितीय एवं देवेन्द्र शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षक वर्ग में कन्या हाईस्कूल पोहरी से शिवकुमार श्रीवास्तव प्रथम, कुमार सुनीता ओझा द्वितीय तथा बैराड़ से डीआर जाटव द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका नवल किशोकर पुराहित नवीन तथा श्याम बिहारी वर्मा सरल द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर विभिन्न जन शिक्षा केन्द्रों से आए हुए बच्चों एवं प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा अनेक बालसुलभ कहानियों को अपने-अपने तरीकों से क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जो अत्यंत ही सरल, रोचक तथा प्रेरणाप्रद रहीं। अंत में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष ने स्वयं एक आकर्षक कहानी सुनाकर समस्त कहानियों का सार बताया। समस्त जनशिक्षा केन्द्रों से तीन-तीन छात्र एवं शिक्षकों का जिला स्तर के लिए चयन किया गया जिसमें पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक विनोद मुदगल द्वारा सभी के लिए आभार व्यक्ति किया गया। Displaying 15 shiv 2.jpg