Press "Enter" to skip to content

शासकीय जमीन पर बाउंड्री कर किया कब्जा, काटे जा रहे प्लाट

शासकीय जमीन पर बाउंड्री कर किया कब्जा, काटे जा रहे प्लाट 
नपं अध्यक्ष कर रहे हर जगहों पर बिना माप दण्डो के प्लाटिंग 
प्रशासन की मिलीभगत से भूमाफिया खेतों में काट कर रहे हैं नई-नई बस्तियां 
Displaying 16 shiv 7.jpg
करैरा। महुअर नदी पुल के पास पड़ी बेसकीमती करोड़ो की डेढ़ बीघा शासकीय जमीन सर्वे नम्बर 2152  पर नपं अध्यक्ष और एक व्यापारी ने शासकीय जमीन पर बाउंड्री करके प्लाटिंग कर दी है। इन भूमाफियाओं ने सबसे पहले शासकीय जमीन पर  कब्जा किया और अब चारो तरफ से बाउंड्री कर बिना माप दण्डो के प्लाटिंग कर रहे है महुअर नदी पुल के पास  बेशकीमती जमीन के बारे में  जब करैरा पटवारी से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया है की करैरा नगर में बिना माप दण्डो के नगर में भूमाफिया प्लाटिंग कर रहे है और जो बाउंड्री हुई वह शासकीय जमीन पर है इस बात की जानकारी जब प्रशासन को मिली तो प्रशासन ने   नामांतरण पर रोक लगा दी। करैरा पटवारी श्री गुप्ता  ने बताया है की यह भूमाफिया अपनी जमीन का  सर्वे नम्बर रजिस्ट्री में बताकर क्रेता को कब्जा  शासकीय जमीन पर करवा रहे है। महुअर नदी पुल के पास और कृषि उपज मण्डी फिल्टर रोड पर हाइवे टीला रोड पर चल रही प्लाटिंग में भूमाफिया अपनी जमीन की जगह शासकीय जमीन पर प्लाटिंग कर रहे है जो सरासर गैर कानूनी है और अपराध की श्रेणी में आता है।
बॉक्स
नपं के अध्यक्ष सहित कई भूमाफिया कर रहे अवैध प्लाटिंग का कारोबार 
नंप के अध्यक्ष कई  भूमाफियाओं से मिलकर अवैध प्लाटिंग करने में लगे हुए है।  करैरा के  नगरीय इलाकों में खेतों में काटे भूखंडों पर न केवल अवैध बस्तियां विकसित हो रही हैं, बल्कि खेतों में प्लाट काटने का सिलसिला चरम सीमा पर पहुंच गया है। यहां तक की कुछ शासकीय सर्वे नंबरों को भी भूमाफियाओं ने अपनी जद में लेते हुए विक्रय किया है व सडकें भी डाली है। बिना डायवर्शन कराए खेतो में प्लाट  काटे  जा रहे। जिससे क्रेता को एक ओर जहां जमीन के खरीददार ठगी का शिकार हो रहा हैं, वहीं शासन को भी राजस्व की भारी क्षति हो रही है। अवैध कालोनियां बनाने के चर्चे नगर में आम व खास लोगों की जुबां पर चल रहे हैं।जहां तक प्रशासन का सवाल है तो वह अपनी आखों को बंदकर ध्रष्टराज बना हुआ बैठा है, और खेतों में प्लाट काटकर कालोनियां विकसित करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर उन्हें नोटिस जारी जारी कर राजस्व महकमा अपनी जेबें भरने के लिए आरोपित तौर पर जिम्मेदार बना हुआ हैं।
बॉक्स
इन क्षेत्रों में बन रही हैं, बिना डायवर्शन के खेतो में कालोनियां
करैरा  शहर के शिवपुरी झाँसी  रोड क्षेत्र के खेतों में प्रशासन की नाक के नीचे बिना डायवर्शन कराए एक दर्जन कालोनियां अस्तित्व में आ गई है, टीला रोड  एवं महुअर नदी पुल के नीचे  फिल्टर रोड को  जाने वाले मार्ग पर पुलिस लाइन के पीछे विधुत मण्डल के पीछे  कृषि उपज मण्डी के पीछे इन सभी जगहों पर  नंप के अध्यक्ष बिना माप दण्डो के प्लाटिंग कर रहे है। और कुछ ही समय में नई-नई कालोनियां यहाँ  बन चुकी है।इन कालोनियों में कुछ जमीन तो शासकीय नंबरों की है जैसे महुअर नदी पुल के नीचे सर्वे नम्बर 2152  पर  एक भूमाफिया ने तो बाउंड्री भी कर दी और डेढ़  बीघा जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है।
बॉक्स
बिना भवन निर्माण स्वीकृति और नामांतरण के चल रहे निर्माण 
करैरा के कॉलेज रोड पर  करोड़ो की  बेश कीमती जमीन पर पक्के निर्माण बनाये जा रहे है जो नंप के बिना नामांतरण के है और न ही नंप से भवन निर्माण स्वीकृति है। जब भी  कालेज प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण को हटाये जाने का आवेदन दिया जाता है तो करैरा राजस्व प्रशासन  केवल कागजी कार्यवाही करता है  ।, कई भूमाफियाओं ने तो कॉलेज की जमीन का तो डायवर्शन भी करवा लिया है । करैरा बसस्टैण्ड के अंदर  बिना डायवर्शन के शासकीय जमीन पर  खुलेआम  निर्माण हो  रहा  है, और इस क्षेत्र में पांच सैकडा से अधिक शासकीय जमीन पर प्लाट काटे जा चुके हैं, यहां बताना लाजिमी होगा कि स्थानीय प्रशासन की भूमाफियाओं से तयशुदा व्यवस्था के चलते खेतों व शासकीय जमीनों पर प्लाट काटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बॉक्स
तलघर पर लगी रोक इसके बाद भी बन रहे टीला रोड पर तलघर
करैरा नगर सहित टीला रोड पर खुलेआम तलघरो का निर्माण किया जा रहा है जब की जिला प्रशासन ने तलघर के निर्माण पर रोक लगा रखी हुई इसके बाद भी टीला रोड पर बिना नपं के आदेश से तलघर का निर्माण सहित मार्किट बनाई जा रही है, साथ ही शासकीय जमीनो का भूमाफियाओं ने कराया फर्जी तरीके से डायवर्शन भी करवा लिया है। 
बॉक्स
इनका कहना 
करैरा में जितने भी बिना डायवर्सन के प्लांट काटे गए है उनकी जाँच की जा रही है और कई लोंगो को नोटिस भी दिए जा चुके है नगर या ग्रामीण अंचलो में कोई भी शासकीय जमीन पर प्लांट काटता तो उसके खिलाफ हम सख्ती से पेश आएंगे। 
सीबी प्रसाद, एसडीएम करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!