Press "Enter" to skip to content

अब ढोलामारू मेले भदैयाकुण्ड की बजाय लगेगा पोलोग्राउण्ड में

अलका याग्निक और गीतांजलि शर्मा देंगी प्रस्तुति

शिवपुरी।
29 और 30 मार्च को लगने वाले ढोला मारू संस्कृति महोत्सव मेला अब पोलो
ग्राउंड पर लगेगा। शनिवार को डीटीपीसी के अफसरों के साथ पुलिस और प्रशासन
के अफसरों ने आने वाली भीड़ की व्यवस्थाओं और मेले के लिए जरुरी साजो सामान
का मुआयना किया। पहले ये मेला भदैया कुंड पर लगने वाला था लेकिन उमडने
वाली भीड़ के लिए बैठक व्यवस्था और खराब सड़क मार्ग के चलते स्थान परिवर्तन
भदैया कुंड की जगह पोलो ग्राउंड करना पड़ा।

शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा है आयोजन
शहर
में डीटीपीसी के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन किए
जा रहे हैं। इससे पहले दिसंबर मांह में टू रिस्ट वेलकम सेंटर में एक मेले
का आयोजन किया गया था। अब इसके बाद ढोला मारू मेला लगाया जा रहा है।

अलका याग्निक और गीतांजलि शर्मा आएंगी
इस
मेले में संस्कृति विभाग के द्वारा मशहूर गायिका अलका याग्निक और
नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 29 मार्च को
गीतांजलि शर्मा और 30 मार्च को अलका याज्ञनिक की प्रस्तुति इस कार्यक्रम
में होगी। डीटीपीसी इसे संस्कृति महोत्सव के तौर पर मना रही है।

भदैया कुंड की जगह पोलो ग्राउंड पर लगेगा मेला
अब
इस मेले को भदैया कुंड की जगह पोलो ग्राउंड पर लगाया जा रहा है। पुलिस के
अफसरों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया
है।
रूपेश उपाध्याय,
एसडीएम शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!