
शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दोपहर खोरघार तिराहे पोहरी-शिवपुरी रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कालीचरन उर्फ कल्ली पुत्र पप्पू जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी खोरघार बताया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा तथा 4 जिंदा राउण्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई शिवचरन सिंह व आर. सुनील की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment