
शिवपुरी।
पीएम आवास योजना में नया आदेश आया है। इससे आवासहीन परिवारों की मुश्किलें
बढ़ेंगी। यदि 2016-17 में बाइक खरीदी तो हितग्राही योजना से वंचित हो
जाएगा। किसी के पास मछली पकडऩे की नाव,घर में लैंडलाइन टेलीफोन, फ्रिज,
ढाई एकड़ जमीन इनमें से एक भी वस्तु है तो वह परिवार प्रधानमंत्री आवास
योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
जिले में कई हितग्राहियों को 40 हजार रुपए
की पहली किश्त जारी हो चुकी है और ऐसे हितग्राहियों ने कच्चे मकानों को
तोड़कर पक्के मकान बनाना शुरू कर दिए। कई परिवार ऐसे है, जिन्होंने आवागमन
के साधनों की कमी के चलते लोन या कर्ज लेकर बाइक खरीदी है। शासन ने
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनके
मुताबिक मोटर साइकिल, रिक्शा, मछली पकडऩे की नाव, ढाई एकड़ जमीन, पचास
हजार अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्डधारी, लैंडलाइन
टेलीफोन फ्रिज सहित कुल 13 बिंदु योजना के लिए तय किए।
अभी तक पीएम
आवास के लिए शहर के लोगों ने फार्म भर दिए हैं साथ ही साथ योजना के तहत
पहली किस्त भी जमा कर दी है इसके साथ ही कुछ लोगों की दूसरी किश्त भी आ गई
है। अब सवाल यह उठता है कि जिन लोगों के पास यह सब सुविधाएं होंगी तो क्या
उनके लिए मंजूर हुए पीएम आवास निरस्त हो जाएंगे साथ ही साथ उनका पैसा किस
तरह वापस मिलेगा इस पर भी संकट आ गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के
तहत कत्थामील के पास का स्थान चयनित किया गया है। इस योजना के फार्म अभी भी
भरे जा रहे हैं। अब काम कब चालू होता है और इस योजना से कौन-कौन लाभाविंत
होता है तथा किसके आवास निरस्त होते हैं। लेकिन अचानक आई इस खबर से कई
लोगों को निराशा हुई होगी।






Be First to Comment