

शिवपुरी। गांधी पार्क मैदान में आयोजित खण्डस्तरीय अंत्योदय मेला आज अव्यवस्थाएं के बीच संपन्न हुआ। लाखों खर्च करने के बाद भी पाण्डाल में आने वाले हितग्राही भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होते देखे गए, वहीं पाण्डाल में लगे शासकीय विभागों के काउण्टरों पर दो से तीन पंखे खाली चलते रहे। जिन पर एकाद ही व्यक्ति बैठे हुए बैठे थे। इस खण्डस्तरीय अन्तोदय मेले विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 61 करोड 4 लाख 70 हजार की राशि के चैक प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा वितरित किये गये। इस मेले का आयोजन जनपद पंचायत शिवपुरी के द्वारा किया गया था। मेले में शामिल होने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, लेकिन कई ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें खाने के कूपन नहीं मिले। सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा पांडाल के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए फिर भी कार्यक्रम के दौरान कई खामियां नजर आईं।
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीण
देवसिंह और केदार सिंह का कहना था कि कार्यक्रम के दौरान गर्मी से हम
बेहाल थे और न ही हमें खाने के कूपन मिले। जिसके चलते हमें काफी परेशानी का
सामना करना पड़ा।
इनका कहना है
अंत्योदय मेले के दौरान व्यवस्थाएं सारी सही है और पांडाल में भी पंखे लगाये गये है। फिर मामले को दिखवा लिया जाएगा।
गगन बाजपेयी, सीईओ जनपद शिवपुरी

कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा
वितरित किये गये। इस मेले का आयोजन जनपद पंचायत शिवपुरी के द्वारा किया गया
था। मेले में शामिल होने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी
संख्या में लोग उपस्थित थे, लेकिन कई ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें खाने
के कूपन नहीं मिले। सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा पांडाल के नाम पर
लाखों रुपए खर्च किए गए फिर भी कार्यक्रम के दौरान कई खामियां नजर आईं।






Be First to Comment