Press "Enter" to skip to content

धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान महावीर की जयंती

दिगम्बर समाज ने जुलूस निकाला वहीं श्वेताम्बर समाज ने मंदिर में किये धार्मिक आयोजन
शिवपुरी। अहिंसा के पुजारी और जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म दिवस आज शिवपुरी में परंपरागत उत्साह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन धर्मावलम्बियों ने अनेक धार्मिक आयोजन कर भगवान महावीर को याद किया। दिगम्बर और श्वेताम्बर समाज ने प्रथक-प्रथक रूप से अपने आराध्य की जयंती मनाई। दिगम्बर जैन समाज ने जहां नगर के प्रमुख मार्गो से भगवान महावीर की विशाल शोभा यात्रा निकाली और उन्हें याद किया वहीं श्वेताम्बर समाज ने मंदिर और स्थानक में अनेक धार्मिक आयोजन किये। 
भगवान महावीर की जयंती पर धार्मिक आयोजन सुबह से ही शुरू हो गए थे। सुबह-सुबह नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल प्रभात फेरी निकली जिसमें जैन समाज के लोग जोर-जोर से भगवान महावीर की जय और जैन धर्म की जय-जयकार के नारे लगा रहे थे। प्रभात फेरी के बाद चंदाप्रभू जिनालय से भगवान महावीर की विशाल शोभा यात्रा निकली जिसमें जैन समाज के स्त्री, पुरूषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्थान-स्थान पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। वहीं भगवान महावीर की शान में भजन गायन भी हुए। श्वेेताम्बर समाज ने सुबह 9 बजे से पोषद भवन में नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान महावीर को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!