Press "Enter" to skip to content

बिजली कर्मचारियों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो 17 को करेंगे ब्लैक आउट

शिवपुरी। बिजली विभाग के आउटसोर्स एवं ठेका कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गर्ई तो 17 अप्रैल को वे पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट कर देंगे। यह निर्र्णय बिजली विभाग आउटसोर्सिंग, ठेका कर्मियों के पदाधिकारियों एवं संविदा कर्मियों की यूनार्ईटेड फोरम के साथ हुई बैठक में लिया गया। 

प्रेस को जारी बयान में बताया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्र्स और ठेके के माध्यम से कर्र्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री बिचौलियों को खत्म करने की बात कर रहे हैं। प्रेस बयान में इस प्रथा को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गर्ई है तथा अल्टीमेटम दिया गया है कि  विद्युत विभाग में ठेका भर्र्ती बंद कर वर्र्तमान में पदस्थ समस्त ठेका एवं आउटसोर्स कर्मियों को नियमित नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट कर दिया जाएगा और समस्त संविदा ठेका एवं आउटसोर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ता पर चले जायेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!