Press "Enter" to skip to content

जैन समाज से मेरा ढाई सौ वर्ष पुराना पारिवारिक रिश्ता: सिंधिया

खनियाधाना। जब मैं मात्र 10 वर्ष का था तब मेरे पूजनीय पिताजी हमेशा मुझे ग्वालियर के जैन मंदिर मेंं अवश्य लेकर जाते थे जब मैं उनसे पूछता था कि हम यहां पर हमेशा क्यों आते हैं तो पिताजी कहते थे कि जैन समाज से हमारा ढाई सौ वर्ष पुराना पारिवारिक रिश्ता है यह बात क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खनियाधाना के चेतनबाग पर चल रहे आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर ज्ञानानंद महोत्सव में सम्मिलित होने पर कही। उन्होंने कहा की जैन समाज जियो और जीने दो के सिद्धांतो पर चलने वाली समाज है साथ ही उन्होंने कहा कि जैन समाज के क्षमावाणी पर्व का अनुसरण सारे विश्व को करना चाहिए महोत्सव के बारे में कहते हुए उन्होंने कहा यह एक अनूठा महोत्सव है छोटे से नगर में इतना बढ़ा महोत्सव होना बड़े ही गौरव की बात है इस अवसर पर खनियाधाना नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बुंदेला वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह यादव, महाराज सिंह लोधी, आशीष जैन पार्षद, महावीर कठरया, दीपक जैन व्या, एकत्व पुजारी, ऋषि बुंदेला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पधारने पर सिंधिया जी को अंगवस्त्र पहना कर तथा शिविर का प्रतीत चिन्ह भेंट किया गया। इसके पूर्व वह नंदीश्वर जिनालय के दर्शन करने गए तथा मंदिर की सुंदरता देखकर ख़ुशी व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सचिन मोदी पत्रकार ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!