खनियाधाना। रेन्ज अॉफीसर पिछोर श्री अनुराग तिवारी को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिलपुरा से एक टेम्पो अवैध रूप से तेन्दू पत्ता भरकर ले जा रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर दल गठित कर वताये गये स्थान पर रवाना किया तो खनियॉधाना से रेडी चौराहा रोड पर ग्राम सिलपुरा के पास एक लोडिंग टेम्पो आता दिखा जिसे रोका तो टेम्पो चालक रोड पर टेम्पो रोककर मौके से टेम्पो छोडकर भाग गया मौका स्थल पर टेम्पो का निरीक्षण करने पर टेम्पो मे अवैध रूप से तेन्दू पत्ता से भरे हुये 5 नग वोरा लगभग 3मानक वोरा भरा हुआ था जिन पर उत्तर प्रदेश वन निगम लिखा हुआ था एवं लोडिंग टेम्पो टाटा कम्पनी का जिसपर रजिस्ट्रेशन नम्वर mp33-L-0477 अंकित था को मौका स्थल पर एक टेम्पो मय तेन्दू पत्ता से भरा हुआ जप्त कर अग्यात आरोपी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमॉक-358/11 दिनॉक-06/06/2017 कायम कर जप्त वाहन को लाकर रेन्ज कैम्पस खनियॉधाना मे रखा गया जप्ती कार्यावाही मे डिप्टी रेन्जर पिछोर श्री रविशंकर पटैरया,वन रक्षक कुलदीप सिंह गौर,रूद्र पुरोहित,सुरक्षा श्रमिक हरदास केवट की अहम भूमिका रही।






Be First to Comment