खनियाधाना! क्षेत्र के प्रसिद्ध गढ़ा सरकार मंदिर से गत दिनों उत्तराखंड सहित चारों धाम की यात्रा हेतु भक्तजनों का जत्था रवाना हुआ जो कि पैदल ही पूरी यात्रा सम्पन्न करेगा । जिसका नेतृत्व गढ़ा सरकार मंदिर के महंत श्री राजदास जी त्यागी महाराज कर रहे हैं यात्रा में उनके साथ संत श्री बलवंत दास जी त्यागी लोहागढ़ सरकार , बृगदास जी महाराज सिनावल कलां , संत गोविन्द गिरी जी महाराज राजापुर माता मंदिर तथा साथ में उनके चरण सेवक परिवार ग्राम मुड़िया से यादव परिवार साथ में पैदल यात्रा पर गए हैं । क्षेत्र में पहली बार निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर भक्तजनों में भी अच्छा ख़ासा उत्साह देखने को मिला । यात्रा के जरिये संकल्प लिया गया कि श्री वद्री विशाल एवं गंगोत्री से कांवर भरकर गढ़ा सरकार मंदिर जी में चढ़ाएंगे जिसके लिए पूरे रास्ते में भी भक्तजनों का सहयोग मिल रहा है!






Be First to Comment