
देवास :– सोमवार के दिन ग्राम गुराडियाकला से एक किसान आपनी प्याज को तुलवाने देवास पहुचा था प्याज तुलवाने के दौरान किसान की ह्रदय घात से मौत हो गई जानकारी के अनुसार देवास के ग्राम गुराडिया कला निवासी किसान कमल पुत्र प्रहलाद पाटीदार 48 वर्ष गल्डी वाले सोमवार की सुबह ट्रेक्टर मे प्याज भर कर गांव से 50 किमी दूर देवास मंडी पर आपना प्याज तुलवाने आया था मंडी में लम्बे इंतजार के बाद दोपहर लग भग 3 बजे जब किसान का नम्बर आया तो किसान प्याज से भरा ट्रेक्टर तोल काटे पर लेकर पहुचा जहा अचानक किसान कमल को सिने मे दर्द हुआ ओर कोई समझ पाता उससे पहले ही किसान जमीन पर गिर गया किसान को प्राइबेट वाहन से निजी अस्पताल ले गए जहा उसे मृत घोषित कर दिया
मौके पर उपस्थित बागली तहसीलदार बी एस श्रीवास्तव द्वारा मौका पंचनामा बना कर शव परिजनो के माध्यम से शव को बागली अस्पताल लाया गया जहा पर समय अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को मृतक का सब सौंप दिया गया है
मृतक किसान का एक पुत्र है साथ ही किसान के पास लगभग 8-10 बीघा जमीन है साथ ही मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी निम्ममध्य स्वरूप है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के नाम से करनावद बैंक मे लगभग ढाई से तीन लाख की केसीसी भी है वही 2 लाख के लगभग अन्य कर्ज भी है






Be First to Comment