
शिवपुरी। भाजपा नव मतदाता जोड़ने जिला प्रभारी सोनू बिरथरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की पांचों विधानसभाओं में मंडलबार बैठकें 12 जुलाई से 15 जुलाई तक जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के आतिथ्य में आयोजित की जा रही इन बैठकों के माध्यम से सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक जुलाई से 31 जुलाई तक निर्वाचन द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नव मतदाता का नाम जोड़ने व स्थान परिवर्तन करने वाले मतदाताओं का नाम हटाया जा रहा है। उसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से अधिक से अधिक मतदाता जुड़ें इस हेतु सभी मंडलों की बैठकें होंगी। 12 जुलाई को पिछोर विधानसभा में 11 बजे पिछोर, 2 बजे खनियांधाना, 4 बजे बामौरकला, 13 जुलाई को 10 बजे दिनारा, 12 बजे करैरा, 2 बजे नरवर, 4 बजे सतनवाड़ा, 14 जुलाई को पोहरी विधानसभा में 11 बजे पोहरी, 2 बजे बैराड़, 4 बजे शिवपुरी नगर व ग्रामीण, 15 जुलाई को 11 बजे कोलारस और 2 बजे बदरवास, 4 बजे रन्नौद में आयोजित होना तय किया गया है। इन बैठकों में भाजपा के मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम केन्द्र संयोजक, बीएलओ मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, विधायक पूर्व विधायक सभी मोर्चों की मंडल इकाई अपेक्षित रहेंगे। अत: सभी भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में सहयोग कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।




