योगेन्द्र जैन पोहरी-तहसील मुख्यालय पर आज कटरा मोहल्ले में बिजली के खंबे में अचानक करंट आ जाने के कारण 3 बकरियाँ घायल हो गयी जिसमे से एक बकरी की मौत हो गयी,इसकी सूचना पोहरीं में विजली घर को देने के बाद भी एक घंटे तक कोई भी कर्मचारी नही पुहंचा,जबकि विधुत सप्लाई चालू रही , मोहल्ले के बच्चे भी खम्बे के आस पास खेल रहे थे बीच बस्ती में करंट की घटना से प्रतिदिन मेंटिनेश के नाम पर काटी जा रही विधुत कटौती की पोल खोल कर रखा दी,बरसात शुरुबाद होने से पहले ही विधुत विभाग मेंटिनेश के नाम पर कटौती करते है जबकि पोहरीं विधुत विभाग में कागजो में ही पूरा मेंटीशन करके शासन के लाखों रुपये का बंदरबाट कर लिया जाता है इस मेंटिनेश के नाम पर लाखो रुपए के खेल में जिले के आला अधिकारी भी शामिल रहते है पोहरीं तहसील होने के बाद भी 24 घण्टे में से इस समय 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है जबकि अटल ज्योति नाम से मध्य प्रदेश सरकार की योजना का पोहरीं में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो ने मजाक बनाकर रखा है पोहरीं में स्थानीय कर्मचारी होने के कारण इस प्रकार की घटना बढ़ती जा रही है






Be First to Comment