Press "Enter" to skip to content

ढ़ अस्पताल में डेमाह से नहीं डाटा ओपरेटर

डाटा फीडिंग का कार्य करने में बीएमओ को आ रही परेशानी 
करैरा।
समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले डेढ़ माह से डाटा आपरेटर के लम्बी
छुट्टी चले जाने के बाद से करैरा अस्पताल के डाटा फीडिंग का कार्य
दिनप्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है । जिससे कई परेशानिया बीएमओ को उठानी पड़
रही है।
उल्लेखनीय है की डाटा फीडिंग का कार्य पिछडऩे पर सीएमएचओ
श्री सगर ने करैरा अस्पताल के बीएमओ प्रदीप शर्मा का एक दिन का वेतन काट
दिया जो सरासर गलत है । जब इस सम्बन्ध में बीएमओ श्री शर्मा से संपर्क किया
गया तो उन्होंने बताया है कि डाटा ओपरेटर संदीप जैन अस्पताल में पिछले 19
जून से नहीं है जो एक आवेदन देकर चला गया है। फीडिंग का कार्य पिछडऩे पर
मैंने पूरे कार्य की जिम्मेदारी नेत्र सहायक एकाउंटेंट नवल चौहान को दी थी
जो उन्होंने जिला अस्पताल में जाकर फीडिंग नही कराई। मेरा एक दिन का वेतन
काटा जाना बिल्कुल गलत है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!