Press "Enter" to skip to content

राशन वितरण नहीं करने पर सेल्समैन पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने दर्ज करवाई एफआईआर / Pohari News

पोहरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां सैल्समैन द्वारा गरीबों के हक का राशन व केरोसिन का वितरण नहीं करने पर जांच के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने पोहरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। सैल्समैन द्वारा 6 माह में से केवल 2 माह का राशन वितरण किया गया जिसकी शिकायत नेहा बंसल से ग्रामीणाें ने की थी। 

 

नेहा बंसल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने 1 अक्टूबर 2020 को इंद्रा महिला बहुउद्देशीय सह. संस्था पोहरी द्वारा संचालित शा.उ.मू. दुकान उमरीककरा दुकान का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद दुकान के उपभोक्ता बंटी जाटव ने बताया कि विक्रेता द्वारा पीएमजीकेएवाय खाद्यान्न पिछले छ: माह अप्रैल से सितंबर 2020 में केवल 02 माह के ही खाद्यान्न का वितरण किया गया। विक्रेता के द्वारा प्रतिमाह कैरोसिन का वितरण नहीं किया जाता। वहीं पप्पू आदिवासी ने बताया कि सेल्समैन के द्वारा खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता है ौर न ही कैरासिन दिया जाता है। उपभोक्ताओं की शिकायत को लेकर विक्रेता प्रबंधक के खिलाफ 26 नवंबर 2020 को नोटिस जारी किया गया जिसका जबाव संतोषजनक नहीं था। इस पर कलेक्टर से एफआईआर की अनुमति ली गई और पोहरी थाने में विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!