करैरा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 36 वां राष्ट्रीय व्यापार दिवस एवं
महासम्मेलन बुधवार 9 अगस्त 2017 स्थान कांस्टीटूयूशन क्लब नई दिल्ली में
रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद एवं
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने की कार्यक्रम में
अतिविशिष्ट अतिथि संतोष गंगवार (वित्त राज्यमंत्री ) मुख्य अतिथि विजय गोयल
युवा एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विशिष्ट अतिथि विष्णु देव साय
इस्पात एवं खनन राज्यमंत्री विशिष्ट अतिथि श्याम जाजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी रहे। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार के शिवपुरी जिलाध्यक्ष संजय
पहारिया ने शिवपुरी एवं ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मंडी
शुल्क एवं अन्य शुल्क को जीएसटी मेंं शामिल करने की मांग रखी। इसका सभी
व्यापारियों ने स्वागत किया और इस बारे में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण
जेटली के पास प्रस्ताव भेजने की बात कही।






Be First to Comment