Press "Enter" to skip to content

एक भाई ऐसा भी जिसकी हजारो बहने बांधती है हर साल राखी

नीरज श्रीवास्तव 9713943600

भोपाल ।।  एक भाई ऐसा है जिसकी हज़ारो बहने है हम बात कर रहे है नरेला से विधायक और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की जो जनता को रिश्ते में बांध कर काम करते है और जनता भी उन्हें सर आंखों पर बिठाती है
स्कूली छात्रायें बुजुर्ग महिलाये घंटो इंतजार करती है अपने भाई को राखी बांधने के लिए और देखा जाए तो मंत्री जी का ये कार्यक्रम राजनीतिक कम पारीवारिक ज्यादा लगता है मंत्री जी द्वारा मंच से पहले ही बोल दिया जाता है कि में किसी राजनीति के तहत यहां नही आया हु आपका बेटा और भाई बनकर आया हु और जनता भी उन्हें हाथो हाथ लेती है
आज ऐसा ही नज़रा अशोका गार्डन के पंजाबी बाग में देखने को मिला जहा लगभग 1500 से अधिक महिलाये और छात्राये अपने भाई मंत्री जी को राखी बांधने पहुची और जब मंत्री जी आये तो कार्यकर्ताओ ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया और मंच तक लेकर गए
फटाखो और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया बाद में सभी बहनो ने बारी बारी उनकी कलाई पर रेशम का धागा बांधा मंत्री जी के साथ उनकी धर्म पत्नी भी बराबर से खड़ी रही
बदले में मंत्री जी ने तोहफे में बहनो को घड़ी भेट की और घड़ी भेट करने का कारण भी बताया कि वो चाहते है कि उनकी बहनो का समय हमेशा अच्छा चलता रहे
लोगो की माने तो रक्षा बंधन पर मंत्री जो को लगभग 20000 हज़ार बहने रखी बंधती है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!