शिवपुरी। मध्यप्रदेशके शिवपुरी में पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम वर्षा होने के चलते जल
संकट गहरा गया है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा
है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की औसत वर्षा 278
मिलीमीटर है, जबकि पिछले वर्ष अभी तक 704 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो गई
थी।
शिवपुरी की औसत वर्षा 816 मिली मीटर है। बताया गया है कि शहर के 39
वार्ड मे से 15 वार्ड में लोग अभी भी निजी टैंकरों से पानी खरीद कर मंगा
रहे हैं या फिर दूर दूर से भरकर ला रहे हैं। नगर पालिका द्वारा शहर की जल
वितरण व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं दिए जाने के कारण पूरी तरह से जल
वितरण व्यवस्था अस्त व्यस्त पड़ी है।
जल वितरण की टंकियों से नगर पालिका के कर्मचारी पानी नहीं छोड़ पा रहे
हैं। पानी नहीं होने का बहाना बनाकर पानी कहीं नहीं देते। ग्वालियर बायपास,
सोनचिरैया कॉलोनी, लश्करी कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, देवी पुरम कॉलोनी,
दर्पण कॉलोनी, गांधी कॉलोनी आदि में 15-15 दिन से पहले पानी नहीं दिया जाता
है। शहर में अस्त व्यस्त पड़ी पानी सप्लाई की व्यवस्था के कारण पानी की
ज्यादा कमी महसूस हो रही है।





Be First to Comment