
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली जवाहर कॉलोनी से बीते रोज घर
के बाहर रखी बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत
पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आफाक अली पुत्र मुश्ताक अली
निवासी जवाहर कॉलोनी ने बताया कि उसकी बाइक शाम के समय घर के बाहर रखी हुई
थी। जब वह किसी काम से घर से निकला तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। जिस पर
आफाक ने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद
देहात थाने शिकायत दर्ज करवाई गई।






Be First to Comment