Press "Enter" to skip to content

खेराघाट सर्किल के जेई की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

करैरा।
विद्युत मण्डल खेराघाट सर्किल में पदस्थ जेई नरेंद्र प्रताप की मनमानी दिन
प्रतिदिन बढ़ती जा रही है अभी एक कुछ दिन पूर्व ही ग्राम रमगढा में जानकी
देवी केवट के खेत से डीपी उठा लाने बाला मामला शांत ही नही हुआ था की करैरा
के ग्राम सुनारी में जेई नरेंद्र प्रताप ने गांव में जाकर विधुत सबस्टेशन
सुनारी के ऑपरेटर से बिना कोई शासन के आदेश के मौखिक रूप से बोला गांव बालो
को चार घण्टे दिन और चार घण्टे रात में बिजली दी जाये जेई के इस फरमान से
ग्राम सुनारी के सैकड़ो किसानो ने आज करैरा एसडीएम सीबी प्रसाद से मिलकर एक
ज्ञापन दिया साथ ही जेई को तत्काल रूप से हटाये जाने की मांग की।
उक्त
आशय की जानकारी देते हुये वीरेंद्र कुमार नंदकुमार प्रीतम सिंह कपिल
तिवारी सुनील रावत मानवेन्द्र सिंह चौहान राजकुमार तिवारी शारदा तिवारी
माधो सिंह रावत ने बताया है की 11 अगस्त को जेई नरेंद्र प्रताप खेराघाट
सर्किल के पॉवर हॉउस ग्राम सुनारी पहुचे और वहा पर कार्ययत ऑपरेटर को मौखिक
रूप से बोलकर आये की अब किसानो को विधुत लाईट चार घण्टे दिन और चार घण्टे
रात को विधुत लाईट दी जायेइतनी विधुत सप्लाई से हम सभी किसानो की खेती नही
हो सकती हैसुनारी पावर हाउस क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले समस्त ग्रामो में
धान की फसल लगाई जा चुकी है लाईट कम मिलने से हम सभी किसानों की फसल चौपट
हो जायेगी।
मये बाप! कर्ज लेकर धान की फसल की है 
ग्राम
सुनारी के किसानो ने एसडीएम सीबी प्रसाद से कहा है की मये बाप तुम्हाई
हमको बचा सकत हो हम सबये ने धान की खेती में कर्ज से पैसा लओ है इसमें हमये
लाखों रुपइया लग गओ है इतनी कम लाईट से हम सब की फसल खराब हो जायेगी।
किसानों से की जेई ने बदसुलूकी 
ग्राम
सुनारी में जब किसानो को जेई के आने खबर मिली तो वह पावर हाउस पहुचे तो
जेई ने ठीक तरह से बर्ताव नही किया और कहा की समस्त क्षेत्र के किसानो मुझे
एक एक हजार रूपये दे तो आपको 20 घण्टे बिजली दे सकता हूं।
अटल ज्योति योजना अधर में 
किसानों
के लिए अभी ग्राम में अटल ज्योति योजना चालू नहीं की गई जिससे किसानों को
रात्रि में सोने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं मच्छर के
काटने पर किसान बीमार हो रहे है।
इनका कहना 
हाँ
आज मुझे ग्राम सुनारी के किसानो ने एक आवेदन जेई के खिलाफ दिया है उसमे
लिखा है की बिजली चार घण्टे दिन और चार घण्टे रात में देने की बात जेई ने
ओपरेटर से कही है मेरा फोन जेई ने उठाया नही है फिलहाल में मामले की जाँच
कराने के बाद ही कुछ कह सकूँगा।
सीबी प्रसाद, एसडीएम करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!