सास,ससुर और देवरों ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जला दिया। इस
घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। करेरा से महिला को प्राथमिक उपचार
देने के बाद झांसी रैफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करेरा के काली पहाड़ी में रात 10.30 मिनट
पर महिला अनीता प|ी महेश जाटव को उसके पति महेश,और उसके ससुराल वाले जिसमें
ससुर, सास, ननद, और उसके देवर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु किया।
बात- बात में मामला इतना बढ़ गया कि इन सभी लोगों ने एक राय होकर अनीता को
एक कमरे में बंद कर उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। इसके बाद उसके पति
महेश ने माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। इस घटना में अनीता बहुत बुरी तरह
से झुलस गई है। पुलिस ने अनीता के दिए गए बयानों के आधार पर पति सहित सभी
ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला
दर्ज किया है।





Be First to Comment