Press "Enter" to skip to content

भभूति समझ किसान ने खाई चूहा मार दवा

मार दवा के लिए चित्र परिणामभोपाल। ‘साहब मैं तो समझा भभूति रखी हुई है। भगवान का
प्रसाद समझकर खा लिया। खाने के बाद लगा कि गलती हो गई। उल्टी की, लेकिन तब
तक मैं उसे काफी कुछ खा चुका था। खजूरी सड़क के पाटनिया गांव में रहने वाले
किसान ने चूहा मार दवा खाने के बाद अस्पताल में मरने से पहले पुलिस के
सामने यह बयान दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई
लालजी मिश्रा के अनुसार पाटनिया खजूरी सड़क निवासी 35 वर्षीय धनसिंह पिता
भैरव सिंह किसानी करते थे। रविवार दोपहर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पाल
में भर्ती कराया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस
ने मरने के पहले धनसिंह के तहसीलदार के सामने बयान दर्ज किए। उसने बताया
कि गलती से चूहा मार दवा खा ली। जीभ में रखने के बाद उसे लगा कि जहर खा
लिया। उसने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए परिजनों को किसी
भी तरह से परेशान नहीं करने की बात कही।
बयान देने के बाद इलाज के
दौरान देर रात धनसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद
उसका शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के बयान नहीं हो पाने के कारण पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने
से बचती नजर आई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!