मुंबई। मुंबई के पालघर और नवी मुंबई में दही-हांडी
उत्सव के दौरान दो की जान चली गई और 117 अन्य घायल हुए हैं। पालघर में
समारोह के दौरान 21 वर्षीय रोहन किनी को मिरगी का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले
जाते समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, दही हांडी तोड़ने
के बाद वह मानव पिरामिड से नीचे उतर आया, लेकिन तुरंत बाद उसे मिरगी का
दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने के दौरान करीब शाम 6ः30 बजे उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना नवी मुंबई की है जहां बिजली का करंट लगने से 34 वर्षीय एक युवक
की मौत हो गई।
नागरिक निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई में शाम
पांच बजे तक 45 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे
अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद
अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य
में मनाये जाने वाले इस त्योहार पर जीएसटी की मार दिखी। अन्य वर्षों की
अपेक्षा इस बार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), आयकर की नजर और नोटबंदी के
कारण कम संख्या में दही-हांडी समारोहों का आयोजन हुआ। हालांकि बारिश और
घायल होने का डर गोविंदाओं के उत्साह को कम नहीं कर सका, क्योंकि उनमें से
सैकड़ों को ट्रक और टेम्पो पर सवार होकर एक हांडी स्थल से दूसरे तक घूमते
देखा गया।
मुंबईः दही हांडी उत्सव के दौरान दो की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment