पोहरी थाना क्षेत्र के परीक्षा बमरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक 60 साल के वृद्ध की
ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। इस घटना में 6 लोग भी गंभीर घायल हुए
हैं।
पुलिस के मुताबिक ग्राम हरी निवास खेड़ा गांव के रहने वाले ये सभी लोग
अपनी प्याज भर कर शिवपुरी में बेचने आ रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही बमरा की
पुलिया के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना के बाद जहां
ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं ट्रैक्टर में सवार 6 लोग अरविंद यादव,
रामहेत यादव, ब्रजमोहन सिंह, संतोष परिहार, श्यामू परिहार घायल हो गए हैं।
जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



