पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बमराऔर टौरिया गांव के बीच एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेक्टर
में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में आठ
लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी बीडी
अहिरवार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य
केन्द्र पहुंचाया। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सरदार पुत्र गजसिंह यादव उम्र 60 वर्ष निवासी
हरिनिवासखेड़ा अपने गांव से भूरा यादव का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 3072
को मांग कर प्याज बैचने शिवपुरी आ रहा था। तभी बमरा और टौरिया के बीच चालक
ने तेजी और लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर चलाते हुए पुलिया पर पलटा दिया।
जिससे ट्रेक्टर में सवार सरदार सिंह यादव की टे्रक्टर के नीचे दब जाने से
दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि इस घटना में ट्रेक्टर में सबार आठ अन्य लोग घायल हो गए है। इस बात की
सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी बीडी अहिरवार अपने आरक्षक साथी मुकेश
सिंह परमार के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य
केन्द्र पोहरी में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Be First to Comment