
पोहरी। पोहरी में स्वयंसेवकों ने अखंड भारत दिवस के दिन शनिवार को
विद्यालयों में जा कर बच्चों को
चाइना से निर्मित वस्तुओं के उपयोग न करने
की शपथ दिलाई गई। इसी तारतरम्य में शांति निकेतन हाई स्कूल, स्वामी
विवेकानंद हाई स्कूल में बौद्घिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्यक्रम में
स्कूलों के बच्चों को बताया कि अखंड भारत हिमालय से प्रारंभ होकर हिंद
सरोवर तक हिंदुस्तान कहलाता था, पहले अखंड भारत मे अफगानिस्तान, पाकिस्तान,
तिब्बत, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका हिंदुस्तान था।
धीरे-धीरे यह हमसे अलग होते गए देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी
को संकल्प लेना पड़ेगा। कार्यक्रम में आशुतोष जैमिनी संपर्क प्रमुख, हेमंत
भार्गव, किशनकुमार जैमिनी, भरत धाकड़, भारत मित्तल सहित स्वयंसेवक मौजूद
रहे।






Be First to Comment