Press "Enter" to skip to content

वाटर सेट की सात दिन से फूंकी डीपी नलजल योजना बन्द बून्द बून्द पानी को परेशान हो रहे है ग्राम करही के वाशिंदे

करैरा
करेरा अनुविभाग के ग्राम करही के वाशिंदे पिछले सात दिनों से वाटर सेट की
डीपी फुक जाने के कारण बून्द बून्द पानी को मोहताज बने हुये है। वही दूसरी
तरफ अल्पवर्षा होने से कुआ तालाब खाली पड़े है। इसके बाद भी ग्राम करही की
बन्द नलजल योजना पर कोई भी जनप्रतिनिधि फूंकी डीपी पर बिल्कुल ध्यान नही दे
रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये ग्राम करही के अशोक रावत पंकज
शर्मा पवन मिश्रा महेश पांडेय राजकुमार सोनी ने बताया है की वाटर सेट की
डीपी 16 अगस्त की शाम को फुक गई थी। जिसको आज तक पंचायत के सचिव सरपंच
द्वारा विधुत मण्डल को अवगत नही कराया गया। वही जब इस सम्बन्ध में विधुत
मण्डल के जेई राजकुमार जैन से संपर्क किया तो उनका कहना है की मुझे डीपी
फुक जाने की कोई सूचना नही है। पिछले एक माह से कई हिस्सों में नलजल योजना
बन्द पड़ी है। अबतक ग्राम करही की तीन डीपी फूंक चुकी है जो अभी भी इसी हाल
में पड़ी है। पूरा गांव अंधकार में डूबा है केवल बसस्टैण्ड पर ही बिजली
है।
पंचायत सचिव नहीं रहता मुख्यालय पर
ग्राम करही की सात दिन से
बन्द पड़ी  वाटर सेट बाली डीपी फुक जाने की जानकारी पत्रकारो द्वारा सचिव
भागीरथ कोरी से ली गई तो उनका कहना था की हमारे गांव की कोई डीपी नही फूंकी
है नलजल योजना चालू है मै आपको पता करके बताता हूँ। इससे यह सिद्ध होता है
की ग्राम करही के पंचायत सचिव मुख्यालय पर नही रहते है नरवर में अपना आवास
बनाये हुये जब मन किया तो आ जाते है  इनके पंचायत मुख्यालय पर न रहने से
ग्राम में कई मुलभुत सुविधाओ का अभाव बना हुआ है।

आवारा मवेशियों को पीने का नही पानी
डी
पी फुक जाने के कारण इस भीषण सूखा मे भी करही की जनता एक एक बूंद पानी को
तरस रही है। नलजल योजना की मोटर से एक पोखर में जो पानी जमा होता था उससे
गांव के आवारा मवेशी (जानवर ) पानी पी लिया करते थे अब तो यह भी सूख गई
जिससे पशुओ को भी पानी के अभाव में मरने की नौबत आ गई।

एक कुआ और एक हैण्डपम्प बना गांव का सहारा
ग्राम
करही की साढ़े चार हजार की आवादी में मात्र एक हैण्डपम्प और एक कुआ ही
सहारा बना है। अल्पवर्षा के चलते यह कब तक लोंगो की प्यास बुझा पाते है यह
किसी को नही पता इसके बाद भी पंचायत के सचिव सरपंच बिल्कुल ध्यान नही दे
रहे है।

इनका कहना
डीपी फुक जाने से हमारे गांव की नलजल
योजना पिछले सात दिनों से बन्द पड़ी हुई है साथ ही पूरा गांव अंधकार में
डूबा हुआ है इसकी सूचना हमने विधुत मण्डल के अधिकारियो को दे दी है जो जल्द
ही चालू किये जाने की बात कह रहे है।
चंद्रभान सिंह रावत सरपंच करही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!