वर्दी पहनकर शराब के नशे में धुत्त कर्मचारी करता रहा हंगामा, डायल 100 भी हुई वापस (वीडियो वायरल)

*सिरसौद*-शिवपुरी जिले की करैरा तहसील के अंतर्गत सिरसौद चोरह
पिछोर मार्ग पर करीब 4 बजे एक फोरेस्ट कर्मचारी सड़क के किनारे अनाधुंध
नशे मे धुल मिट्टी मे पड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था तभी बच्चे महिलाओ   
की नजर इस शराबी कर्मचारी पर पड़ गई और जब प्रत्यक्षी लोगो ने फॉरेस्ट
कर्मचारी से पूछताछ करने लगे तो उन्हीं पर गाली-गलौच की बौछार करने लगा और
देखते ही देखते आने जाने वाले  बच्चे महिलाओ व लोगो  का हुजूम लग गया।
हुजूम ऐसा था कि जैसे मदारी का खेल चल रहा हो कर्मचारी की
गाली-गलौच सुनकर मनोरंजन कर रहे थे तो वहीं शराबी फॉरेस्ट कर्मचारी शराब के
नशे में भद्दी-भद्गी गालियां देकर महिलाओं व अन्य लोगों की इज्जत को
तार-तार कर रहा था। यहां के निवासी मुन्ना लाल जाटव ने आमोला थाने पर तैनात
100 डायल को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची डायल ने शराब के नशे मे दिखते
हुए लोगो के हुजूम को हटाया और लोगो से कहा इन्हें आराम करने दो, यहां से
जाओ डायल  100 के जाने के बाद नशे मे धुत फॉरेस्ट कर्मचारी का नशे मे वही
हुड़दंग होता रहा। जब नशे मे धुत कर्मचारी के आई वैच को
देखा तो जिस पर राजेन्द्र शर्मा(राजू) खोड़ में फॉरेस्ट गार्ड सब रेंज में
कार्यरत है और ग्राम धौलागढ़ का निवासी बताया गया है। 

*इनका कहना हैं!*
अगर हमारे कर्मचारी द्वारा ऐसा कुछ गया है तो आप इस मामले को
लेकर वीडियो हमें भेजें और हम देखकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही
करेंगें। 

*लवित भारती*, *डी.एफ.ओ.शिवपुरी*