
करैरा।
अनुविभाग अंतर्गत आने बाले ग्राम खेराकोटिया,एवं मतवारी के एक सैकडा से
अधिक ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी के नेतृत्व में
मंगलवार को जन सुनवाई में आकर करैरा एस डी एम सी बी प्रसाद को लाइन मेंन के
हेल्पर चतुरसिंह कुशवाह पर विद्युत लाइन चोरी करने का आरोप लगाते हुए
आबेदन दिया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्युत लाइन हेल्पर चतुरसिंह
कुशवाह खेराकोटिया मतवारी ग्राम में विद्युत लाइन मेंन का हेल्पर है जिसके
द्वारा गाव के दो खम्बो के तार काट लिए गए । 17-8-2017 को ग्राम की लाइट
11 बजे रात्रि में चली गई जब सुबह 7 बजे लाइट नही आई तो ग्रामीणों ने गांव
से लगभग एक किलोमीटर जाकर देखा तो खम्बो के तार कटे हुए थे। ग्रामीणों का
आरोप है कि लाइन हेल्पर चतुसिह कुशवाह ने तार काटे है और गाव के लोगो को
धमकाता है कि यदि ज्यादा बिरोध करोगे तो कभी गाव में लाइट नही दूंगा। सबकी
बिजली काट दूंगा जबकि ग्राम के लोगो ने बताया कि हम नियम अनुशार हर माह
बिधुत के बिल जमा करते है और ग्रामीणों ने बताया की कई बार इनकी शिकायत भी
करैरा बिधुत बिभाग के अधिकारियों से की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही लाइन
हेल्पर पर नही जिसके चलते मंगलवार को दोनों ग्राम के ग्रामीणों ने एस डी एम
को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों के साथ में अल्पसंख्यक
मोर्चा के जिलाध्यक्ष नफीस खान पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत मौजूद
रहे।






Be First to Comment