Press "Enter" to skip to content

बड़े भाई ने हथौड़ा मारकर की छोटे की हत्या, भाभी बनी देवर की मौत की वजह

Image result for बड़े भाई ने हथौड़ा मारकर की छोटे की हत्या,अमृतसर.सुल्तानविंड रोड जसपाल नगर में बड़े भाई खुशवंत सिंह
उर्फ सोनू ने छोटे भाई खुशविंदर सिंह उर्फ हीरा के सिर पर हथौड़े मार-मार
कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है। रात के समय दोनों
भाइयों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी सोनू के
हाथों में हथौड़ा आ गया और उसने उसी के साथ वार करने शुरू कर दिए।
भाई
की हत्या करने के बाद आरोपी वहीं पर बैठ गया और खुद का माथा पीटने लग
पड़ा। सूचना मिलने पर तुरंत थाना सुल्तानविंड पुलिस मौके पर पहुंची और
आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने
बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लाश का पोस्टमार्टम करवा परिवार
को सौंप दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है
और उससे पूछताछ की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!