Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे के एक दिवसीय दौरे से खोड़ क्षेत्र के तीन सेंकडा हितग्राहीओं को मिला एक साथ लाभ

खोड़
खेल एवं युवा कल्याण धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे
सिंधिया द्वारा खोड़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताया। इस
दौरान यशोधरा राजे द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को उपकरण वितरण किये साथ
ही सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के लिये बिल्डिंग निर्माण हेतु दस लाख की
सहायता राशि मंत्री द्वारा दी गई जिसका सिलन्यास किया गया एवं 80 लाख राशि
की लागत से खेल स्टेडियम का भूमि पूजन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर तरुण
राठी द्वारा हितग्राहीयों को वन भूमि पट्टे, भूमि नामांतरण, खसरा खतोनी नकल
नि: शुल्क वितरण किये गये एवं हितग्राही को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत
गैस सिलेन्डर  वितरण किये गये  कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भा.ज.पा. किसान
मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गेडा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त
राजू बाथम, संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी,
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ,पौहरी विधायक प्रहलाद भारती,
भा.ज.पा.जिला उपाध्यक्ष लोकपाल सिंह लोधी खोड मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी,
मंडल के मिडिया प्रभारी ताहिर खाँन, अरविंद गुप्ता पत्रकार, राजकुमार
लोधी, अभिषेक बरसैयाँ नगर अध्यक्ष, खेमराज जाटव, भा.ज.पा. कार्यकर्तागण आदि
शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!