जीपीएस का कमालः 500 किमी दूर कार में लॉक हो गया चोर

Image result for कार में लॉक हो गया चोर

आगरा। एक कार चोर रातभर गाड़ी से फर्राटे भरता रहा।
मानकर चल रहा था कि अब कोई उसे पकड़ नहीं पाएगा। रविवार सुबह वह वाराणसी के
पास कार दौड़ा रहा था कि अचानक गाड़ी लॉक हो गई। इस बीच पीछा करती पुलिस
पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। चोर के कैद होने की वजह ग्लोबल
पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लगाया गया लॉक बना।
ताजनगरी फेस-1
निवासी विनय कठेरिया प्लाइवुड कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं।
रविवार सुबह छह बजे वह उठे तो देखा कि घर के सामने से कार गायब है। कार में
जीपीएस लगा होने से लोकेशन देखी, तो वह इलाहाबाद और वाराणसी के बीच में
थी। चोरी की सूचना देने वह बसई चौकी पहुंचे, वहां कोई नहीं मिला, तो थाने
गए।
इसके बाद 100 नंबर पर सूचना देकर सात बजे कंट्रोल रूम पहुंचे।
वहां सिपाही राज और बीपी गौतम को कार की लोकेशन बताई। इस बीच कार चोर
रविदास नगर (भदोही) की ओर मुड़ चुका था। कंट्रोल रूम ने इलाहाबाद, वाराणसी,
भदोही और सोनभद्र की पुलिस को सतर्क कर दिया।
सुबह आठ बजे विनय ने
कार कंपनी को फोन किया। उसने जीपीएस की मदद से कार लॉक कर दी। वाराणसी के
लंका थाना क्षेत्र में डासी टोल प्लाजा से निकलते ही कार के पहिए थम गए और
चोर अंदर बंद हो गया। इस बीच पीछा कर रही वाराणसी पुलिस ने चोर को पकड़
लिया। उसने अपना नाम नौशाद बताया है। विनय ने बताया कि कार खरीदने के पांच
दिन बाद ही जीपीएस सिस्टम लगवाया था।


संबंधित खबरें