*करैरा……*
वन विभाग के नवागत डी. एफ. ओ. लवित भारती ने जब से कार्यभार
संभाला है तब से वह तावड़तोड़ कार्यवाही कर जिले भर में हड़कंप मचाये हुए है ।
आज डी एफ ओ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि करैरा के ग्राम जुझाई
में स्थित राधाकृष्ण शर्मा के फार्म हाउस से तेंदू पत्ता स्टॉक करके माल का
ट्रक, टैक्टरो के माध्यम से अवैध परिवहन किया जा रहा है जिस सूचना पर आज
रात्री से ही भारती द्वारा करीव 60 लोगो के दल के साथ करैरा में डेरा डाला
गया जिसमें पिछोर,पोहरी,शिवपुरी के वन कर्मी शामिल थे । इनको 15 – 15 की
टीम में भारती द्वारा बाँटा गया और बताये गये स्थान पर छापा डाला गया
द्वारा हड़कम्प मच गया । लेकिन मौके पर 52 बोरे तेंदू पत्ते के एक पिक अप
वाहन में जो परिवहन होने के लिये खड़े हुए थे उनको पकड़ लिया गया और वाहन
मालिक राधाकृष्ण शर्मा को भी मौके से डी एफ ओ द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
यह पूरी कार्यवाही इतनी गुप्त थी करैरा में किसी भी कर्मचारी तक को इस
कार्यवाही की भनक तक नही लगी । पूरी कार्यवाही कर निजी मुचलके पर आरोपी
राधाकृष्ण शर्मा को जमानत पर छोड़ दिया गया एवं वाहन को राजसात की कार्यवाही
के लिये भेज दिया ।

*रास्ते मे अवैध रेत का परिवहन कर रहे डंपर को भी पकड़ा*
एक डम्पर जो अवैध रेत का परिवहन कर रहा था भारती द्वारा उसे
भी पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द करा गया जिससे अवैध रेत का उत्तखनन कर परिवहन
कर रहे माफियाओ में हड़कंप मच गया । मौके पर रॉयल्टी डंपर का ड्राइवर नही
दे पाया ।

*इनका कहना है*
हमारे द्वारा करैरा में तेंदू पत्ता के अवैध परिवहन कर रहे राधाकृष्ण शर्मा
पर कार्यवाही की गई है । इसे निजी मुचलके पर छोड़ा गया है एवं इसके वाहन
को राजसात करने की कार्यवाही की जावेगी एवं एक रेत का डंपर जो रेत का अवैध
परिवहन कर रहा था उसे भी पकड़कर करैरा के सब रेंज अमोला के सुपुर्द कर दिया
गया ।
*लवित भारती डी. एफ.ओ शिवपुरी*

Be First to Comment