Press "Enter" to skip to content

काले हिरणों पर मंडराता मौत का तांडव एक डिप्टी और दो फॉरेस्ट गार्ड संभाले है अभ्यारण को चारों वीटो में विभागीय अधिकारियों और फारेस्ट गार्ड करवा रहे प्रतिबंध क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन

करैरा
सोन चिडिय़ा अभ्यारण के नाम से प्रसिद्ध रहा करैरा अभ्यारण विभागीय
अधिकारियो की लापरवाही अनदेखी के कारण आज अभ्यारण में मौजूद काले हिरण सहित
कई वन्य जीवो पर मौत का तांडव दिन प्रतिदिन मंडराता जा रहा है। इसके वाद
भी अभ्यारण में घटती वन्यजीवों की जनसंख्या परविभागीय अधिकारी अपने कार्य
के प्रति सम्वेदन शील दिखाई नही दे रहे है। जिसके चलते काले हिरणों का
खुलेआम शिकार हो रहा है। अभ्यारण में घटते वन्यजीवों की संख्या का  अवैध
उत्खनन भी प्रमुख्य कारण है करैरा नरवर ब्लाक और दतिया क्षेत्र के कई बड़े
बड़े रेत माफिया सत्ता के दम पर जेसी बी मशीन से अंदौरा में प्रतिदिन रेत
निकाल रहे है। और अभ्यारण के अधिकारी चांदी की चकाचौन्द में बिना किसी
रोकटोक के रेत माफियाओ को संरक्षण दिए है। करैरा अभ्यारण के पास स्वयं की
जमीन न होने से वन्य जीव अभ्यारण में पूरी तरह सुरक्षित नही है। जमीन के
अभाव में जूझता अभ्यारण स्वयं अपने वन्य जीवो की शिकारियो से सुरक्षा नही
कर पा रहा है। जिससे अभ्यारण सीमा में रहने बाले शिकारी शिकार करते है और
विभाग के कर्मचारी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर पाते है। जिससे अभ्यारण
में रहने वाले काले हिरण जमीन न होने का दंश झेल रहे है।

अभ्यारण के पास नही है पर्याप्त फारेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर
करैरा
अभ्यारण में चार वीटे है गधाई वीट बहगाव वीट फतेहपुर वीट छितरी वीट है इन
चारो वीटो में 11 फॉरेस्ट गार्ड के पद है और चार डिप्टी रेंजर एक रेंजर एक
अधीक्षक का पद है। लेकिन वर्तमान में 11 की जगह 2 फारेस्ट गार्ड और एक
डिप्टी रेंजर एव एक प्रभारी रेंजर है जिनके पास तीन जगहों का चार्ज है जो
करेंरा में सात दिन मे एक दिन आते है इनके न रहने से खुलेआम शिकारी शिकार
करते है साथ ही अभ्यारण के घाटो पर जेसीबी मशीनों से आज रेत का बड़े स्तर
पर ऊतखंन हो रहा है। ऐसा नही है की अभयारण के अधीक्षक सीसीएफ को इस बात की
जानकारी न हो स्टाफ की कमी के कारण चारो वीटो में रेत माफिया खुलेआम
धड़ल्ले से उत्खनन और वन्य जीवो का शिकार कर रहे है जिसको रोकने में
अधिकारी कर्मचारी न कामयाव सावित हो रहे है।

इन घाटों पर हो रहा रेत का अवैध कारोबार
करैरा
अभ्यारण के फतेहपुर वीट क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले लमकना सिलरा सुनारी
बरसौड़ी समोहा हनुमान घाट नेकौरा घाट नोकी घाट दिहायला अंदौरा गांव से
सत्ता दल के नेताओ के करैरा में प्रतिदिन टेक्टर आ रहे है जो प्रतिदिन
हजारो की रेत बैच रहे है।करैरा पुलिस और अभ्यारण के अधिकारियो की सांठगांठ
होने के कारण ही समोहा भासडा खुर्द चितारी बीजौर गांव में जेसी बी मशीन से
रेत निकाली जा रही है।

इनका कहना
हमारे पास पर्याप्त स्टाफ
न होने से उत्खनन पर पूरी तरह से अंकुश नही लग पा रहा है जब भी हमारी टीम
क्षेत्र में दविश देने जाती है तो रेत माफिया भाग जाते है।रही बात
वन्यजीवों के शिकार की तो हम जल्द ऐसे शिकारियों को गिरफ्तार करेंगे।
रणवीर यादव, अधीक्षक करैरा अभ्यारण

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!