Press "Enter" to skip to content

ग्राम करही में मच्छरों का प्रकोप घर-घर में मलेरिया के मरीज फिर दोहराया जा सकता है झंडा का मलेरिया कांड

करैरा
करैरा अनुविभाग के ग्राम करही रमगढा खड़ीचा बासगढ़ आढर में बरसात के मौसम
से जमा जगह जगह गन्दगी से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। घर घर में मलेरिया
जैसे नामक रोग से महिला पुरुष बच्चे बीमार है साथ ही  मच्छरों के आतंक से
ग्रामीण काफी परेशान बने हुए है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि
मलेरिया की दवा का छिड़काव शीघ्र कराया जाये।
उल्लेखनीय है कि वर्ष
2015 में ग्राम झंडा में मलेरिया के फैलने से एक दर्जन लोगो की म्रत्यु हो
चुकी थी। इसके बाद भी ग्राम झंडा में अभी तक मलेरिया से ग्रस्त मरीजो के
लिए आज तक एक भी स्वास्थ्य केम्प विभाग द्वारा नही लगाया गया। जब की दो
वर्ष पूर्व ग्राम झंडा में मलेरिया से दस लोंगो की मौत हो चुकी थी तब
केबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित जिला प्रशासन ने ग्राम का दौरा भी
किया था। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य खोलने की मांग की थी। तब से लेकर आज तक
ग्राम झंडा ने स्वास्थ्य की टीम ने दौरा नही किया।

ग्राम करही में झोलाछाप डॉक्टरों के लग रही मरीज की लाइन
करही
में मलेरिया से पीडि़त मनोज रावत की पत्नी सहित कई मरीज सामने आये
हैं।प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टरों के यहाँ पर सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज
के लिए खडे होकर आपनी बारी का इंतजार करते हुए आसानी से दिखाई दे रहे है।
एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ना ही कोई कैंप लगाया गया और नही सर्वे किया
गया स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे तमाशबीन बने है
जिन्हें कोई चिंता नहीं।

इनका कहना
हमारे गांव में मच्छरों
की संख्या ज्यादा बढ़ गई है घर घर में लोंग बीमार है पूर्व में भी हमारे
गांव में अकाल मौते हुई थी इसके बाद भी प्रशासन बिल्कुल गम्भीर दिखाई नही
दे रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!