
पोहरी।
विकासखंड पोहरी में इस समय कक्षा 3 से 5 को पढ़ाने वाले शिक्षकों का
एनसीईआरटी आधारित सेवाकालीन प्रशिक्षण के चौथे चरण की शुरुआत आज की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बीआरसी विनोद मुद्गल ने समस्त
प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासित और जिज्ञासु रहते हुए प्रशिक्षण को प्राप्त
करने तथा शालाओं में गतिविधि आधारित अध्यापन कराए जाने की बात कही। शालाओं
में शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण ही करायें। परंपरागत शिक्षण का प्रचलन
होने के कारण छात्रों को नवीन पाठ्यक्रम को समझने में कठिनाई हो रही थी
जिसे हमारे कुशल एम टी अशोक शर्मा और देवेन्द्र शर्मा के द्वारा दिये जा
रहे गतिविधि आधारित प्रशिक्षण से दूर करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एम
टी अशोक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी मॉगीलाल वर्मा, शिवकुमार
मेहता, भंवर सिंह धाकड., एवं पत्रकार योगेन्द्र जैन उपस्थित रहे।






Be First to Comment