
करैरा।
ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार के करेरा प्रवास पर जनपद
अध्यक्ष करेरा श्रीमती बती आदिवासी ने अपने आधा दर्जन जनपद सदस्यों के साथ
मुलाकात कर अवैध कलारियों के विरोध में ज्ञापन सौंपा।आईजी के साथ पुलिस
अधीक्षक शिवपुरी सुनील पांडे एवं एडिशनल एसपी कमल मौर्य भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार जनपद अध्यक्ष ने आईजी श्री कुमार को बताया कि अनु विभाग
करेरा के सिरसौद गांव में अवैध कलारियो संचालित है, जिससे हमारे गरीब
आदिवासी एवं ग्रामीणजन भुखमरी के कगार में सूखा की मार झेल रहे। ग्रामीण
जितना कमाते हैं उसकी दारु पी जाते है। उससे उनके बच्चे व परिवार दो जून की
रोटी भी नहीं खा पा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने शीघ्र
कार्रवाई का आश्वासन दिया।






Be First to Comment