Press "Enter" to skip to content

हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त होने पर पहारिया हुए सम्मानित

करैरा
शासकीय प्राथमिक विद्यालय बरोदी में हेडमास्टर के रूप में सेवाऐं देने
वाले प्रभूदयाल पहारिया आज अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्री पहारिया
द्वारा अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निभाई। उन्होंने
सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन आज भी अपनी सेवाएं दी और प्रतिदिन की भांति
बच्चों को पढ़ाया।  श्री पहारिया के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के स्टाफ
सहित ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में शाला के राजेन्द्र सिंह चौहान,नरेश गुप्ता, नीरज
गुप्ता, चिन्टूलाल लोधी, सरपंच सूरजभान लोधी, ओमप्रकाश लोधी, पुष्पेंद्र
बुंदेला, गायत्री गुप्ता सहित ग्रामीण शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!