Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ भाग गई अपहरण का मामला दर्ज

Image result for प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ भाग गई

पोहरी।
जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में एक नाबालिग प्रेमिका अपने
प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस
थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के
खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गायब युवती की तलाश कर आरोपी
को भी खोज रही है। 

थाना पोहरी में फरियादी रामसिंह (परिवर्तित नाम) निवासी पोहरी ने बताया कि
उसकी नाबालिग 16वर्षीय युवती पार्वती जो कि घर में परिजनों के साथ सोई हुई
थी। इसी बीच रात 10 बजे के बाद पार्वती अचानक कहीं गायब हो गई जिसे काफी
तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। बाद में किसी अन्य के द्वारा पार्वती के पिता को
पता चला कि ग्राम के ही एक युवक के साथ वह देखी गई। 
इस पर फरियादी पिता रामसिंह पुलिस थाना पोहरी पहुंचे और यहां अपनी नाबालिग
16वर्षीय युवती के अपहरण को लेकर संदेही के रूप में आरोपी रमेश पुत्र
रामनिवास शाक्य निवासी ग्राम बरखेड़ा के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई जिसने
युवती पार्वती को बातों में बहलाया फुसलाया और अपने साथ भगा ले गया। पुलिस
ने फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363 के तहत मामला
पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!