Press "Enter" to skip to content

नमाज अदा कर मिले गले और कहा ईद मुबारक सादगी से मनाया गया करैरा में ईद का त्यौहार

करैरा
ईदुल अजहा बकरीद का त्यौहार आज करैरा शहर में बड़े ही सादगी के साथ मनाया
गया। ईद की तैयारिया दिन पहले से ही सभी मुस्लिम समुदाय के लोंगो ने पूर्ण
कर ली थी। ईद की नमाज अदा करने के बाद बकरो की कुर्वानीया दी गई। कुर्वानी
उन लोगों को करना जरूरी है जिन लोंगो पर जकात बनती है उन लोंगो पर कुर्वानी
भी वाजिव हो जाती है। ईद की नमाज ईदगाह पर नो बजे शाही जामा मस्जिद के पेश
इमाम इनामुल्लाह कासमी ने अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद दुआ हुई इसके
बाद खुत्वा पढ़ा गया। नमाज अदा कर  एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारक
बाद दी।
यहां भी अदा की गई ईद की नमाज 
करैरा
नगर में ईदुल अजहा के मौके पर ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शाही जामा मस्जिद
में हाफिज कारी नासिर अहमद ने नो बजे अदा कराई वहीँ दूसरी तरफ मोती मस्जिद
में हाफिज नदवी अतीक अहमद ने सवा नो बजे अदा ईद की दो रकात नमाज अदा कराई।
ईद की मुबारक बाद देने ईदगाह पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी 
करैरा
शहर की ईदगाह पर ईदुल अजहा की मुबारक बाद देने के लिये करैरा नंप अध्यक्ष
कोमल साहू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारक बाद दी। इनके अलावा
करैरा एसडीएम सीबी प्रसाद, तहसीलदार नवनीत शर्मा, करैरा थाना प्रभारी संजीव
तिवारी पटवारी, बंटी गुप्ता, आरआई विनोद सोनी सहित पार्षद गण मौजूद रहे।
तहसील चौराहे पर लगाया गया स्वागत द्वार 
करैरा
न्यायालय के पास मुस्लिम समाज के द्वारा ईद गाह से नमाज अदा करने बाद
ईदगाह से लौटने बाले सभी लोंगो का स्वागत किया गया और उनको ठंडा पानी
पिलाया साथ ही गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!