
करैरा।
करैरा से 3 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम सिल्लारपुर के ग्रामीण अंचल के
आदिवासियों ने आज करीब 1 सैंकड़ा लोगो के साथ सहायक यंत्री को डी. पी
लगवाने का ज्ञापन दिया । ग्रामीण आदिवासियो ने बताया कि हमारे मजरे में
लाइट की किसी भी प्रकार की कोई ब्यबस्था नही है । हमारे घरों के ऊपर से 11
के बी के लाइन निकली हुई है अगर उसी में से अगर डी. पी का कनेक्शन हो जाये
तो अधिक सुविधा होगी। यह सभी आदिवासीयो ने संजय पहारिया के नेतृत्व में
उपयंत्री को ज्ञापन सौंपा। संजय पहारिया ने स्वयं कहा कि आदिवासियों को इस
समस्या से जल्द मुक्त कराया जायेगा।






Be First to Comment