
करैरा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत भाजपा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा की सहमति से पिछड़ा
वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनपाल यादव ने आज जिला कार्यकारणी की घोषणा
की जिसमें दिनारा मंडल से छंदीराम यादव करैरा मंडल से मनोज झा को
जिलामंत्री बनाया गया जैसे ही खबर करेरा के कार्यकर्ताओं को मिली तो खुशी
की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओ ने पुराने पावर हाउस पर पहुंचकर वक्फ कमेटी
बोर्ड के जिला अध्यक्ष नन्ने खान के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला मंत्री
मनोज झा छंदी राम यादव का शॉल श्रीफल भेंट कर एवं फूलमालाए पहनाकर भव्य
स्वागत किया। इस अवसर पर समाज सेवी धर्मेश कनकने विवेक चतुर्वेदी पूर्व
सरपंच महेंद्र साहू युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रजऊ परमार युवा मोर्चा
के मंडल महामंत्री हिमांशु जैन युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री राहुल राय
गोलू राय गोलू पंडित अन्नू चौबे अनिल शर्मा रामबाबू गुप्ता सुनील मिश्रा
मुकेश गुप्ता के पी यादव अभय आकाश निर्मल एंव पार्टी के समस्त कार्यकर्ता
मौजूद रहे।






Be First to Comment