Press "Enter" to skip to content

सागर के पास ट्रेन में लूट, दो यात्रियों को लगी गोली, 2 लुटेरे पकड़ाए

robbery in train mp 08 09 2017सागर। यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट में 5
लुटेरों हथियाबंद ने जनरल कोच के एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के साथ
लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने दो यात्रियों को गोली मार दी, जिससे वे
घायल हो गए। भोपाल से विदिशा के बीच हुई इस वारदात में 3 आरोपी विदिशा के
बाद ट्रेन से कूदकर भाग निकले। यात्रियों ने 2 लुटेरों को पकड़ लिया और
उनकी पिटाई कर दी।
रात 2:12 बजे ट्रेन बीना स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी
और सिविल पुलिस ने घायल यात्रियों और दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल
पहुंचाया। जनरल कोच के यात्री जान जाने के डर से बर्थ के नीचे दुबके बैठे
थे। बीना में जब पुलिस पहुंची तो यात्रियों ने गेट खोला और राहत की सांस
ली। जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती से लौट रहे युवाओं ने साहस दिखाते हुए
आरोपियों से देशी कट्टा और कारतूस छीन कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को
बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!