
करैरा।
करैरा वन विभाग की सीमा से अँधेरे में किया जा रहा अवैध रेत उत्खनन की
जेसे ही सूचना वन परिक्षेत्र के अधिकारी को मिली तो आज सुबह मुखबिर की
सूचना पर अवैध रूप से कोबरा रेत को ले रहा डम्पर को जब्त किया गया। जब इस
डम्पर चालक से डम्पर पकड़े जाने पर रायल्टी मांगी गई तो चालक बोला डम्पर
जीतू ठाकुर का है। रायल्टी न मिलने पर रेंजर ने डम्पर को जब्त कर सलैया
डिपो में रख दिया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये वन परिक्षेत्र
अधिकारी महिपत सिंह राणा ने पत्रकारो को बताया है की अबैध रूप से वन
क्षेत्र की दिदावली सिलानगर के पास से रेत से भरा डंफर एमपी 07 जीए 4417 को
जप्त किया है । ग्रामीणो द्वारा बताया गया है की कुछ रेत माफिया वन
क्षेत्र से मुरम को खोदकर कोबरा रेत बनाने का काम कर रहे है साथ ही नारही
तालाब डुमघना की सीमा पर करैरा अमोलपठा शिवपुरी के माफिया इस कार्य को
अंजाम दे रहे है जिसकी कोई लीज तक नही है ग्रामीणों की शिकायत पर आज करैरा
रेंजर महिपत सिंह राणा व डिप्टी रेंजर मोहन गुप्ता सहित पूरी बन टीम ने की
कार्रवाई को अंजाम दिया रेंजर की कार्यवाई से रेत माफियाओ में हड़कंप,मचा
हुआ है ।






Be First to Comment