
करैरा।
दतिया बस चालक यूनियन के हड़ताल पर जाते ही करैरा से नरवर पिछोर दतिया
ग्वालियर की ओर जाने बाली बसों की आज हड़ताल होने से करैरा सहित आसपास के
सेकड़ो लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के पहिये रुक जाने
से ग्वालियर दतिया जाने के लिए यात्रियों को झाँसी होकर जाना पड़ा वहीँ कई
पैसेंजर तो अपना निजी वाहन करके यात्रा करने को मजबूर बने।
बालाजी बस
के चालक संतोष सोनी ने बताया है की शासन के द्वारा एक आदेश जारी किया जा
रहा है कि सड़क दुर्घटना में अगर किसी भी बस चालक से कोई हादसा होता है और
किसी की मौत होती है तो बस चालक ही जिम्मेदार होगा और मृतक के परिजनों को
जिसको हर्जाना देना होगा एवं सजा का भी प्रावधान रखा जा रहा है। जिसका हम
सभी पूरी तरह से इसका विरोध करते। करैरा से दतिया दतिया से पिछोर नरवर
ग्वालियर पिछोर की बसों के पहिये रुक जाने से करैरा सहित आसपास के सैकड़ो
यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों के न चलने से
पैसेंजरों को अपने निजी साधनों से यात्रा करना पड़ा।
इनका कहना
मुझे
आज ग्वालियर दुकान का सामान लेने जाना था बसों के न चलने के कारण झांसी
होकर ग्वालियर जाना पड़ा। मुझे यात्रा के समय काफी परेशान होना पड़ा। राहुल
गुप्ता दुकानदार बसों के पहिये रुकने के पीछे शासन के द्वारा एक नियम बस
चालको पर लागू किये जाने के विरोध में आज हड़ताल रही इससे यात्रियों को
काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रूपेंद्र यादव, व्यवसायी






Be First to Comment